4,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर

यदि आप भी किसी ऐसे सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत कम हो और उसकी कीमत में आपको नए जमाने के सारे फीचर्स मिलें तो आपके लिए एक नया स्मार्टफोन बाजार में आ गया है और इस फोन को Itel ने लॉन्च किया है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के अलावा डुअल रियर कैमरा मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Itel A46 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। Itel A46 के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के वर्जन की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।

Itel A46 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए कैमरा है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में फेस अनलॉक भी दिया गया है।