iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T: 30 हजार की कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट? फीचर्स भी जानें

स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन iQoo neo 7 5g को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर और 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी कीमत पर वनप्लस का Oneplus Nord 2T स्मार्टफोन भी आता है। दोनों फोन में काफी समानताएं भी हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T मुकाबला देखने मिल रहा है। यदि आप भी 30 हजार की कीमत में कोई अच्छा स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन, कीमत, कैमरा और फीचर्स तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T: कीमत
iQoo Neo 7 5G की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,999 रुपये है। iQoo Neo 7 5G फ्रोस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में आता है।OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।

iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T: स्पेसिफिकेशन
iQOO Neo 7 5G के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 मिलता है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,300 है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 5G प्रोसेसर और गेमिंग के लिए ग्रेफाइट 3D कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। फोन में 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में आठ 5G बैंड्स मिलते हैं।OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। वनप्लस के फोन के साथ भी आठ 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।