iQoo Neo 7 Unboxing: कम कीमत वाला गेमिंग फोन? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ

iQoo इंडिया ने अपने नए फोन iQoo Neo 7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को गेमिंग फोन के दौर पर पेश किया गया है। फोन मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ आता है। iQoo Neo 7 5G इस प्रोसेसर के साथ भारत आने वाला पहला फोन है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है और इसे दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। iQoo Neo 7 5G में 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। चार्जिंग को लेकर दावा है कि फोन को मात्र 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस अनबॉक्सिंग रिपोर्ट में हम आपको iQoo Neo 7 5G की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप से लेकर डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए इस गेमिंग फोन का अनबॉक्सिंग देखते हैं।

iQOO Neo 7 5G Unboxing: बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा
iQOO Neo 7 हैंडसेट (12GB + 256GB वर्जन इंटरस्टेलर ब्लैक कलर)सिलिकॉन केसयूएसबी टाइप-सी केबल120W सुपर फ्लैशचार्ज वॉल एडाप्टरयूएसबी टाइप-सी टू 3.5 मिमी कनवर्टरसिम इजेक्टर टूलक्विक गाइड और वारंटी डिटेल

iQOO Neo 7 5G Unboxing: डिजाइन
आईकू के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन में मैटेलिक बॉडी के साथ प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है। बैक पैनल मैट फिनिश डिजाइन के साथ आता है, इस पर फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं। आगे की तरफ फोन में बड़ा 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। वहीं फोन में काफी कम बेजल्स देखने मिलते हैं।
iQOO Neo 7 5G में डिस्प्ले के साथ 93.1 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। यानी फोन डिजाइन के मामले में काफी अच्छा और प्रीमियम लगता है। हालांकि, फोन का साइज थोड़ा बड़ा है, तो एक हाथ से इस्तेमाल करने में थोड़ी दिक्कत होती है।
iQOO Neo 7 5G के बटन प्लेसमेंट की बात करें तो फोन में राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलते हैं। फोन के निचले हिस्से में डुअल सिम स्लॉट, प्राइमरी माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। सेकेंडरी माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर टॉप पर मौजूद हैं।