iQoo 3 की पहली सेल आज, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट

आईकू 3 (iQoo 3) स्मार्टफोन की पहली सेल आज से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में आईकू 3 की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पिछले सप्ताह ही बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं आईकू 3 की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

iQOO 3 की कीमत और ऑफर
आईकू ने इस फोन को 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज (5जी कनेक्टिविटी) के साथ बाजार में पेश किया है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 36,990 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपये और तीसरे वेरिएंट की कीमत 44,990 रुपये रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन को क्वांटम सिल्वर, वॉलकेनो ऑरेंज और टॉरनेडो ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को 17,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर देगी। इसके अलावा एक्सिस बैंक की तरफ से भी ग्राहकों को 10 फीसदी तक का बेनेफिट दिया जाएगा।

iQOO 3 की स्पेसिफिकेशन
आईकू ने इस फोन में 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.40 फीसदी है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित आधारित iQOO UI 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।