iQOO 11 5G: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर से लैस होगा आईकू का नया फोन, मिलेगा शानदार कैमरा, जानें डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 23 Nov 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
iQoo 11 5G set to Launch December 2 with Snapdragon 8 Gen 2 SoC price features
iQoo 11 5G - फोटो : iQoo

    स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द अपने फ्लैगशिप फोन सीरीज iQOO 11 Series की विस्तार करते हुए नए iQOO 11 5G को पेश करने वाली है। इस फोन को 2 दिसंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। फोन को क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं इस फोन के साथ क्वॉड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा का सपोर्ट मिलेगा।

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : iQOO

    iQOO 11 5G की संभावित कीमत

    हालांकि, फोन की कीमत का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 50 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को iQOO 11 Pro के साथ 2023 की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

    iQOO 11 5G
    iQOO 11 5G - फोटो : iQOO

    iQOO 11 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    iQOO 11 5G चीन के बाद लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा जो क्वालकॉम का सबसे फास्ट और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 8 जीबी और 12 जीबी तक LPDDR5x रैम ऑप्शन के साथ 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी तक UFS 4.0 की स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। वहीं फोन में 6.78 इंच की E6 एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें