iPhone 14: 15 साल में कितना बदल गया आईफोन, देखें सभी मॉडल की तस्वीरें

अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) के आईफोन को 15 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने अपना पहला आईफोन साल 2007 के जून में अमेरिका में लॉन्च किया था। इसके बाद से ही आईफोन को खासा पसंद किया जाने लगा और इसने अपने 15 साल के सफर में लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आने दी। एपल ने अपने हर नए आईफोन को लेटेस्ट और हाईटेक फीचर्स से लैस किया है, यही कारण है कि आईफोन की नई सीरीज का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। एपल अब अपने नए आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज को 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में हम आपको आईफोन के पहले वेरियंट से अब तक के सफर और 15 साल में आईफोन में किए गए बदलाव के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं आईफोन के 15 साल के सफर की फोटो...

Apple iPhone (2007)
जून 2007 में पहला आईफोन लॉन्च किया गया था। इसको 3.5 इंच की टच स्क्रीन और गुड ओल्ड बटन के साथ पेश किया गया था। इस फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी तो थी, लेकिन यह 3G को सपोर्ट नहीं करता था।

Apple iPhone 3G (2008)
इस आईफोन में पुराने फोन के मुकाबले कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए थे। वल्कि Apple iPhone 3G को पुराने आईफोन में ही 3G कनेक्टिविटी को शामिल करके लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ ही एपल ने अपने App Store को भी पेश किया था, ताकि एप डेवलपर और आईफोन यूजर्स को अधिक एप का सपोर्ट मिल सके।