सिर्फ 7,100 रुपये में ऑनलाइन बिक रहा पुलिस का यह बड़ा हथियार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 03 Mar 2019 12:46 PM IST
iPhone and Android hacking tool cellebrite UFED used by FBI on sale on eBay at 100 Dollers
cellebrite UFED

    आमतौर पर पुलिस और सेना को दिए जाने हथियार या फिर कोई सामान आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं होता है और बाजार में सरेआम नहीं बिकता है लेकिन आपको हैरानी होगी जिस डिवाइस का इस्तेमाल करके पुलिस चोरों और अपराधियों के फोन हैक करती है और उसमें से डाटा निकालती है, वह डिवाइस सिर्फ 100 डॉलर यानि करीब 7,100 रुपये में एक वेबसाइट पर बिक रही है। आइए जानते हैं।

    cellebrite UFED
    cellebrite UFED

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस डिवाइस का नाम cellebrite UFED है और इसकी मदद से अमेरिकी पुलिस और एफबीआई अपराधियों के फोन हैक करती है और फोन में मौजूद डाटा निकालती है।

    cellebrite UFED
    cellebrite UFED

    वहीं अब इस डिवाइस का पुराना वर्जन ई-कॉमर्स साइट eBay पर बिक रहा है, वह भी सिर्फ 100 डॉलर यानि करीब 7,100 रुपये में। इस डिवाइस का इस्तेमाल फॉरेंसिक लैब में भी होता है।