iPhone 15 Series: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ बंद हुए iPhone 14 Pro सीरीज समेत ये मॉडल, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

इस साल भी नई लाइनअप की शुरुआत के तुरंत बाद एपल ने भारत में कुछ पुराने iPhone मॉडल बंद कर दिए हैं। इस लिस्ट में आईफोन 14 प्रो सीरीज जैसे मॉडल शामिल हैं।

iPhone 14 Pro Series iPhone 13 Mini and iPhone 12 Discontinued in India After iPhone 15 Series Launched
iPhone 15 Series - फोटो : Apple

    Apple ने मंगलवार, 12 सितंबर को अपने 'वंडरलस्ट' इवेंट में लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को पेश किया गया है। कंपनी नए मॉडल को पेश करने के साथ ही पुराने प्रोडक्ट को बंद कर देती है। इस साल भी नई लाइनअप की शुरुआत के तुरंत बाद भारत में कुछ पुराने iPhone मॉडल बंद कर दिए हैं। इस लिस्ट में आईफोन 14 प्रो सीरीज जैसे मॉडल शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि कंपनी ने किन मॉडल्स को बंद किया है।

    iPhone 14 Pro Max
    iPhone 14 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 14 Pro सीरीज

    कंपनी ने नई आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग के साथ iPhone 14 Pro सीरीज को डिस्कंटीन्यू करने की जानकारी दी है। इस सीरीज को कंपनी ने पिछले साल ही पेश किया है और यह सीरीज दमदार कैमरा और प्रोसेसर से लैस है। हैंडसेट को पिछले साल 'फार आउट' इवेंट में 1,29,900 रुपये (128GB स्टोरेज ऑप्शन) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, iPhone 14 और iPhone 14 Plus भारत में कम कीमतों पर बिक्री पर बने हुए हैं।

    iphone 13 mini
    iphone 13 mini - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 13 mini

    एपल ने नए iPhone 15 मॉडल के लिए अधिक जगह बनाने के लिए iPhone 13 मिनी को भी डिस्कंटीन्यू कर दिया है। iPhone 13 मिनी को कंपनी ने साल 2021 में पेश किया था और उस समय यह यह सीरीज का सबसे सस्ता फोन था। इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये थी। यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन था, जो छोटे फ्लैगशिप iPhone की तलाश में थे। छोटे डिस्प्ले के बावजूद इसमें iPhone 13 जैसे फीचर्स से लैस किया गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें