iPhone Blast: महिला के हाथ में फटा आईफोन, कंपनी ने दिया यह बयान, आप ना करें ये गलती
iPhone Bursts: फोन में आग लगना अब आम बात हो गई है, हालांकि आईफोन को सुरक्षित माना जाता है लेकिन अब इसमें भी आग लगने की खबर है। iPhone 14 Pro Max में आग लगने के बाद महिला का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है।

चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक iPhone 14 Pro Max चार्ज करते समय फट गया, जिससे यूजर्स को चोटें आईं। इस घटना ने Apple के प्रीमियम डिवाइसों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। चीन की निवासी शांक्सी नामक महिला ने बताया कि रातभर चार्जिंग के दौरान उनके iPhone 14 Pro Max में आग लग गई।

रिपोर्ट के मुताबिक इस आग से महिला के हाथ में जलने के निशान आ गए। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा की गई तस्वीरों में फोन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, जिसकी आगे और पीछे की पैनल जले हुए हैं।

एपल का जवाब
एपल ने इस घटना को स्वीकार किया है और यूजर्स की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है। कंपनी ने घटना के कारण की जांच शुरू की है, जिसमें वे फोन की बैटरी और अन्य पार्ट्स की जांच करेंगे ताकि किसी संभावित त्रुटि की पहचान की जा सके।