iPhone 14 Launch: iPhone 13 के सभी मॉडल हुए सस्ते, 10 हजार तक की हुई कटौती, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Sep 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
iPhone 13 and iPhone 12 price cut in India after iphone 14 launch Check out new official prices
iphone 13 price cut - फोटो : अमर उजाला

    Apple ने iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Apple iPhone 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा एपल ने Apple Watch Ultra, Apple Watch Series 8, Apple Watch SE और AirPods Pro 2 को भी लॉन्च किया है। नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही लोगों को पुराने आईफोन के सस्ते होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद iPhone 13 की कीमतों में कटौती हुई हैं। आइए जानते हैं iPhone 13 के सभी मॉडल की नई कीमत....

    iPhone 14 Pro and iPhone 14 Pro Max
    iPhone 14 Pro and iPhone 14 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    Apple iphone 14 सीरीज की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। आपको याद दिला दें कि iPhone 13 सीरीज को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया गया था। iPhone 13 की शुरुआती कीमत अब 69,990 रुपये हो गई है जो कि 128 जीबी वेरियंट की है यानी इसमें 10 हजार रुपये की कमी हुई है।

    iPhone 13
    iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    नई कीमत के साथ आईफोन 13 को Apple के स्टोर और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के अलावा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में खरीद सकते हैं। दोनों साइट की सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। iPhone 13 के साथ 58,730 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफिर भी मिल रहा है। Flipkart तो पुराने फोन के साथ 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें