आज से बदल जाएगी इन 18 iPhone की किस्मत, रिलीज होने वाला है सबसे बड़ा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

एपल आज यानी 12 सितंबर को अपने नए ओएस iOS 16 का अपडेट जारी करने वाला है। iOS 16 का अपडेट iPhone 8 और इसके बाद के सभी मॉडल को मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन को भी इसका अपडेट मिलेगा।

Apple iPhone iOS 16 Released Today Check Out Features and Interfaces News in Hindi
ios 16 - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल आज यानी 12 सितंबर को अपने नए ओएस iOS 16 का अपडेट जारी करने वाला है। iOS 16 का अपडेट iPhone 8 और इसके बाद के सभी मॉडल को मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन को भी इसका अपडेट मिलेगा। iOS 16 की लॉन्चिंग की घोषणा एपल ने पिछले सप्ताह ही अपने ‘Far Out’ इवेंट में की है। इस इवेंट में एपल ने iPhone 14 series, Apple Watch और AiPods Pro (2) को लॉन्च किया है। iOS 16 के साथ यूजर्स को फोकस मोड, नई लॉक स्क्रीन और प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे। आइए उन सभी आईफोन की लिस्ट देखते हैं जिन्हें iOS 16 का अपडेट मिलने वाला है। इस रिपोर्ट में हम ios 16 के टॉप फीचर्स के बारे में भी जानेंगे।

    iOS 16 का अपडेट iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone SE 2 और iPhone SE 3 को मिलेगा।

    फोकस मोड को पहली बार iOS 15 के साथ लॉन्च किया गया था और अब इसे लॉकस्क्रीन के साथ भी पेश कर दिया गया है। अब यूजर्स फोकस मोड को लॉकस्क्रीन होने पर भी एक्टिव कर सकेंगे। फोकस मोड के लिए यूजर्स के पास स्पेशल वालपेपर और विजेट लगाने का भी विकल्प होगा। साथ ही एक क्लिक पर फोकस मोड से बाहर आने का विकल्प भी मिलेगा। फोकस मोड में टैब, अकाउंट, ईमेल, एप्स आदि को फिल्टर करने का विकल्प मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें