Intex का सस्ता और शानदार 4G स्मार्टफोन, मिल रही डेढ़ हजार से ज्यादा की छूट
विज्ञापन

इंटेक्स ने 4G की चाहत रखने वालों को नया शानदार और सस्ता फोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत भी बड़ी कम रखी गई है। इंटेक्स का यह नया एक्वा ई4 दो रंगों में उपलब्ध है। यह फोन शैंपेने और ग्रे कलर में उपलब्ध है। फिलहाल इस फोन पर डेढ़ हजार से ज्यादा की छूट मिल रही है।
आगे की स्लाइड्स में जानें फोन की खासियतें और कीमत।

फिलहाल, यह फोन सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग साइट shopclues पर उपलब्ध है। आज से यह फोन फ्लैश सेल में मिलना शुरू हो गया है। साइट के मुताबिक इस फोन पर अभी करीब 1657 रुपये की छूट मिल रही है।

इंटेक्स एक्वा ई4 में 4 इंच की टीएफटी डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम है। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया सकते हैं।
विज्ञापन