इनफोकस ने उतारा लैपटॉप, कीमत 14,999 रुपये
विज्ञापन

अमेरिका स्थित तकनीक की दिग्गज कंपनी इनफोकस (InFocus) ने बडी (Buddy) नाम से एक पोर्टेबल नोटबुक लॉन्च की है। इसकी कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। यह लैपटॉप स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।

इनफोकस बडी विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक इस नोटबुक को पर्सनल और प्रोफेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजिटल असिस्टेंस के तौर पर लॉन्च किया गया है।

टोनी नवीन, सिनियर वाइस प्रेसिडेंट, पार्टनरशिप एंड स्ट्रेटेजिक इंवाइंट्स, स्नैपडील ने कहा, "हमें विश्वास है कि यह हमारे ग्राहकों को बेहद पसंद आएगा जो किफायती दाम में एक स्लीक नोटबुक अनुभव करना चाहते हैं।" इसमें 13.3 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है।
विज्ञापन