पॉप सेल्फी कैमरे वाले Huawei Y9 Prime 2019 की पहली सेल आज

हुवावे ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 लॉन्च कर किया है। बता दें कि हुवावे वाय9 प्राइम 2019 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। Huawei Y9 Prime 2019 की आज यानी 7 अगस्त को भारत में पहली सेल है। हुवावे वाय9 प्राइम को आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में हुवावे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में हुवावे का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा।

Huawei Y9 Prime 2019 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Huawei Y9 Prime 2019 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।