48MP कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ Honor View 20, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 29 Jan 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Honor View 20 Launched in India with 48 Megapixel Camera, Know price and specifications
Honor View 20

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के ब्रांड ऑनर ने भारत में आखिरकार अपना नया  Honor View 20 लांच कर ही दिया है। फोन की लांचिंग गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे हुई। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 7 की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Honor View 20
    Honor View 20

    Honor View 20 की स्पेसिफिकेशन

    Honor View 20 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.25:9 है। फोन की डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही आपको बहुत ही बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। Honor View 20 में हुवावे का इनहाउस हाईसीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Honor View 20
    Honor View 20

    Honor View 20 का कैमरा

    ऑनर के इस फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सोनी IMX586 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ आपको 22.5W सुपरचार्ज का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें