2 रियर कैमरे वाला Honor V9 चीन में लॉन्च, भारत में इस नाम से मिलेगा
विज्ञापन

चाईनीज टेक कंपनी हुवावे ने अपने नए फोन हॉनर वी9 को चीन में लॉन्च कर दिया है, हालांकि यह फोन चीन के बाहर दूसरे नाम से उपलब्ध होगा। फोन की बुकिंग हुवावे की वेबसाइट से की जा सकती है। अगली स्लाइड में जानें वी9 की स्पेसिफिकेशन, कीमत और दूसरा नाम।

हॉनर वी9 स्मार्टफोन को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। पहला 64 जीबी वेरिएंट और दूसरा 128जीबी वेरियंट। 64जीबी वेरियंट वाले फोन की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है। हालांकि 128जीबी वेरियंट वाले फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

हॉनर वी9 में 5.7 इंच का क्वाडएचडी एलटीपीएस एलसीडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है, 6 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाइब्रिड सिम स्लॉट किरिन 960 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली जी71 एमपी8 जीपीयू है।
विज्ञापन