Honor Magic Watch की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती, Honor Band 5 भी हुआ सस्ता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Feb 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Honor Magic Watch and Honor Band 5 Price cut in India upto Rs 7000
Honor Magic Watch and Honor Band 5 Price cut - फोटो : Flipkart

    ऑनर इंडिया ने अपने वियरेबल प्रोडक्ट्स की कीमत में भारी कटौती की है। ऑनर इंडिया ने ऑनर मैजिक वॉच और ऑनर बैंड 5 की कीमत में 7,000 रुपये तक की कटौती की है। नई कीमत के साथ ऑनर मैजिक वॉच और ऑनर बैंड 5 को फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। आइए ऑनर मैजिक वॉच और ऑनर बैंड 5 की नई कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Honor Magic Watch
    Honor Magic Watch - फोटो : Flipkart

    Honor Magic Watch को पिछले साल जनवरी में भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब ऑनर मैजिक वॉच को महज 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत में 7,000 रुपये की कमी हुई है।

    Honor Magic Watch
    Honor Magic Watch - फोटो : Flipkart

    Honor Magic Watch की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर की इस स्मार्टवॉच में 1.2 इंच की राउंड एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 7 दिन के बैकअप का दावा किया गया है। यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करती है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 LE दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें