होली में रंग जमा देंगे ये 5 वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स, शुरुआती कीमत 325 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Mar 2019 03:20 PM IST
Holi special : 5 Bluetooth wireless waterproof speakers, Starting from Rs 325
5 Bluetooth wireless waterproof speakers

    होली का त्यौहार नजदीक है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से होली की तैयारी कर रहे हैं, जाहिर-सी बात है आप भी कर ही रहे होंगे। होली में आप एक-दूसरे को रंग लगाएंगे और कुछ लोग डांस भी करेंगे तो इसके लिए आपको एक ऐसे स्पीकर की जरूरत होगी जिस पर यदि होली का रंग या पानी लग भी जाए तो उसमें कोई दिक्कत ना आए। तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप ब्लूटूथ वायरलेस वाटरप्रूफ स्पीकर्स खरीदें। ऐसे स्पीकर्स आपको स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी साइट पर आसानी से 325 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे। आइए देखते हैं लिस्ट।

    SoundBot SB518 Bluetooth Speaker
    SoundBot SB518 Bluetooth Speaker

    SoundBot SB518 Bluetooth स्पीकर

    इस स्पीकर को आप सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्पीकर पर पानी के हल्के छींटे और रंगों का असर नहीं होगा। इसमें 5 वाट का स्पीकर है और बैटरी को लेकर कंपनी ने 6 घंटे का दावा किया है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। यह स्पीकर फ्लिपकार्ट पर 1,070 रुपये में बिक रहा है, जबकि स्नैपडील से इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।

    OSRAY Wireless Pink Waterproof
    OSRAY Wireless Pink Waterproof

    OSRAY Wireless स्पीकर

    इस स्पीकर की कीमत 325 रुपये है। इसकी खासियत यह है कि इसे आप किसी भी दीवार पर चिपका सकते हैं, हालांकि इसके साथ आपको कोई वारंटी नहीं मिलेगी। इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें