Nokia की दमदार वापसी: पुराने अंदाज में नई AI तकनीक, क्या आपने देखे ये 4 नए 4G फोन्स?
Nokia AI Feature Phones:
स्मार्टफोन के इस दौर में HMD ने नोकिया के चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने AI तकनीक से लैस चार नए 4G फीचर फोन- Nokia 200, 210, 215 और 235 लॉन्च किए हैं। वॉइस कमांड से चलने वाले इन रेट्रो फोन्स में पुरानी यादों के साथ भविष्य की स्मार्ट तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

स्मार्टफोन की इस भागदौड़ भरी दुनिया में, HMD एक बार फिर से पुराने सुनहरे दिनों की यादें ताजा करने लौट आया है, लेकिन एक बेहद आधुनिक ट्विस्ट के साथ। कंपनी ने नोकिया के उन क्लासिक फीचर फोन्स को नया अवतार दिया है, जिन्हें हम कभी दिलों-जान से चाहते थे। अब ये साधारण दिखने वाले कीपैड फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत से लैस होकर बाजार में उतरे हैं।

चार नए मॉडल्स की हुई एंट्री
HMD ने मार्केट में 4 शानदार मॉडल्स पेश किए हैं जिनमें Nokia 200 4G, 210 4G, 215 4G और 235 4G शामिल हैं। डिस्प्ले की बात करें, तो Nokia 200 और 210 में 2.4-इंच की कॉम्पैक्ट QVGA स्क्रीन दी गई है। वहीं, थोड़े बड़े डिस्प्ले के शौकीनों के लिए 215 और 235 मॉडल्स में 2.8-इंच का बेहतरीन QVGA IPS पैनल मौजूद है।

Sikey AI: आपका अपना वॉइस असिस्टेंट
इन सभी फोन्स की जान इनका सॉफ्टवेयर है। ये HMD के नए 'S30+' ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिसमें 'Sikey AI' नाम का स्मार्ट असिस्टेंट इंटीग्रेट किया गया है। इसके इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए कीपैड (D-pad) के ठीक बीच में एक खास AI बटन दिया गया है। इस एक बटन से फोन के कई फीचर्स को यूज किया जा सकता है। इ अपनी आवाज से फ्लैशलाइट ऑन करें, कैमरा खोलें, रिमाइंडर लगाएं या बिना नंबर टाइप किए किसी को भी कॉल मिला लें।
कंपनी के मुताबिक, यह शानदार AI सुविधा पहले 180 दिनों तक बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इसके बाद यूज़र्स को इसके लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।
- Amazon Prime Day 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी ऑफर्स की बरसात, सेल से पहले आधी हुई प्राइम मेंबरशिप की कीमत
- Bad Network: ट्रेन में बार-बार क्यों 'रुलाता' है इंटरनेट? जानिए दौड़ती रेलगाड़ी में क्यों उड़ जाता है नेटवर्क
- Flipkart की GOAT Sale का हुआ एलान: iPhone 17 और Samsung S25 समेत इन धांसू फोन्स पर मिलेगी भारी छूट!
- Foldable Phone: फोल्डेबल फोन दिखते हैं शानदार, लेकिन इनके झंझट जान गए तो खरीदने से पहले 100 बार सोचेंगे!