Google Pixel 8 Vs iPhone 15: कौन-सा फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में Google Pixel 8 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। हालांकि Pixel 8 में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं है, लेकिन गूगल ने कुछ छोटे बदलाव किए हैं जिनको काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन एपल ने अभी एक महीने पहले ही iPhone 15 लाइनअप भी जारी किया है। दोनों की कीमत भी लगभग बराबर है। ऐसे में यदि आप भी 80 हजार की कीमत वाला प्रीमियम फोन लेने का सोच रहे हैं तो दोनों फोन आपके दिमाग में होंगे। तो आपको कौन सा स्मार्टफोन चुनना चाहिए? Pixel 8 और iPhone 15। चलिए दोनों फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन के बारे में नजर डालते हैं।

Google Pixel 8 Vs iPhone 15: डिस्प्ले
पिक्सल 8- 6.2 इंच OLED डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1080 × 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 428 पीपीआई, 2000 निट्स ब्राइटनेस
आईफोन 15- 6.1 इंच OLED डिस्प्ले, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1179 × 2556 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 460 पीपीआई, 2000 निट्स ब्राइटनेस

Google Pixel 8 Vs iPhone 15: प्रोसेसर और स्टोरेज
पिक्सल 8- गूगल Tensor G3, 8GB रैम, 256 जीबी तक स्टोरेजआईफोन 15- A16 बायोनिक, 512 जीबी तक स्टोरेज