Google Pixel 7 vs Google Pixel 6a: दोनों फोन में क्या है अंतर, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

गूगल ने अपनी पिक्सल 7 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। Google Pixel 7 सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro शामिल हैं। Pixel 7 की कीतम 59,999 रुपये है और इसी एक ही वेरियंट में पेश किया गया है। वहीं Pixel 6a को भी कुछ महीने पहले भारत में पेश किया गया है जिसकी कीमत 34,199 रुपये हो गई है, हालांकि इसकी लॉन्चिंग 43,999 रुपये की कीमत पर हुई थी। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि Google Pixel 7 और Google Pixel 6a (रिव्यू) में क्या अंतर हैं और किसे खरीदना फायदे का सौदा होगा?

Google Pixel 7 vs Google Pixel 6a: कीमत
Google Pixel 7 की कीमत 59,999 रुपये है और यह सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Google Pixel 7 को स्नो, ऑब्सडियन और लेमनग्रास कलर में खरीदा जा सकेगा।Google Pixel 6a को 43,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे 32,199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन को चॉक, चारकोल और सेज कलर में खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 7 vs Google Pixel 6a: स्पेसिफिकेशन
Pixel 7 में 6.32 इंच की फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (2,400 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सिक्योरिटी Titan M2 प्रोसेसर है। इसमें गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर है।Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है जो कि स्टॉक है यानी इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। गूगल के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। गूगल पिक्सल6ए में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।