Google Pixel 7 Unboxing: तस्वीरों में देखें कैसा है गूगल का नया फ्लैगशिप फोन, स्पेशल फीचर्स भी जानें

गूगल ने 6 अक्तूबर को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 7 को लॉन्च किया है। इस फोन को एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन में लॉन्च किया गया है। Google Pixel 7 स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर में मिलता है, इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। Pixel 7 में एंड्रॉयड 13 के साथ Tensor G2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। चलिए फोन की अनबॉक्सिंग देखते हैं।

Google Pixel 7 Unboxing: डिजाइन
Pixel 7 के साथ मैट एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे रिसायकल्ड मैटेरियल से बनाया गया है। फोन डिजाइन डुरेबल और प्रीमियम है। फोन के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है। साथ ही फोन की डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन में राइट साइड में वॉल्यूम बटन और पावर बटन मिलती है। डिजाइन के मामले में फोन शानदार है।

Google Pixel 7 Unboxing: डिस्प्ले
Pixel 7 में 6.32 इंच की फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलती है, जो (2,400 x 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ अच्छे और शार्प कलर देखने मिलते हैं। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और एचडीआर का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले का टच और स्क्रोलिंग स्मूथ है।