गूगल के इस फ्लैगशिप फोन पर मिल रही 20 हजार रुपये से ज्यादा की छूट, खरीदने का शानदार मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 12 Nov 2022 02:09 PM IST
Google Pixel 7 Pro big Discount on Flipkart Mobile Bonanza sale details in hindi
Google Pixel 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

    गूगल ने अपने फ्लैगशिप फोन Google Pixel 7 Pro को पिछले महीने ही लॉन्च किया है। इस फोन को हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर में पेश किया गया है। Google Pixel 7 Pro में 6.32 इंच की फुलएचडी प्लस OLED और Tensor G2 प्रोसेसर मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपये है, लेकिन Flipkart mobile bonanza में इस फोन को 24500 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए जानते हैं।

    Google Pixel 7 Pro
    Google Pixel 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Google Pixel 7 Pro की कीमत और बैंक ऑफर

    फोन को फ्लिपकार्ट सेल में 84,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन के साथ AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और यूपीआई ट्रांजेक्शन के साथ 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट और 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है। इस सभी बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत को 10 से 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

    Google Pixel 7 Pro
    Google Pixel 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Google Pixel 7 Pro पर एक्सचेंज ऑफर

    अब फोन पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करते हैं। Flipkart mobile bonanza सेल में Google Pixel 7 Pro के साथ 19,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और उसकी कंडिशन पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर कीमत 65,499 रुपये हो सकती है। साथ ही बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ फोन की 61-62 हजार की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें