स्मार्ट फोन के बाद अब आ रहे हैं 'स्मार्ट शूज'

टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Sat, 18 Jun 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
google and lenovo making smart shoes
फोटो : buro247.sg

    अभी तो हाई टेक तकनीक आपको सिर्फ मोबाइल, लैपटॉप, टैब या कंप्यूटर की स्क्रीन में सिर्फ दिखती होगी, लेकिन अब जल्द ही उसे पहनने की तैयारी कर लीजिए। गूगल और लेनोवो जैसी टेक कंपनियां अपने नए प्रोजेक्ट के तहत वियरएबल डिवाइस बनाने में जुटी हैं यानी अगर आप ब्रांडिड कपड़े और जूते पहनने के शौकीन हैं, तो नामी टेक ब्रांड पहनने को तैयार रहें।

    स्मार्ट फोन के बाद अब आ रहे हैं  'स्मार्ट शूज'

    जहां गूगल एक और हाई टेक जैकेट, टीशर्ट और पेंट बनाने में जुटी है, तो वहीं लेनोवो जल्द ही हाई टेक जूते पेश करने जा रही है। ये जूते आम जरूरतों के साथ-साथ आपकी सेहत का कुछ ढंग से ख्याल रखेंगे।

    स्मार्ट फोन के बाद अब आ रहे हैं  'स्मार्ट शूज'
    फोटो : lenovo

    चिप से लेस होगा स्मार्टशूज

    - लेनोवो ने अपने इस स्मार्टशूज को डिजाइन करने के लिए इंटेल को अपना पार्टनर बनाया है। इसके सोल में इंटेल का खास चिप लगा होगा, जो आपके शरीर की हर हरकत का ध्यान देगा। आप किस रफ्तार चलते या दौड़ते हैं और आपकी इन गतिविधियों से कितनी कैलोरी बर्न होगी। इस सबकी जानकारी यह जूता देगा। इसके अलावा आपकी हार्ट बीट की पोजिशन का रिकॉर्ड भी यह चिप बताएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें