10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, यह है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Aug 2020 12:36 PM IST
Gionee M30 smartphone launched with 10000 mAh battery price and specifications
Gionee M30 - फोटो : jd.com

    यदि आपको भी अपने स्मार्टफोन में 4000-5000एमएएच की बैटरी से शिकायत है तो यह खबर आपके लिए है। बाजार में अब एक ऐसा स्मार्टफोन आ गया है जिसमें 100000एमएएच की बैटरी दी गई है। जी हां, आमतौर पर किसी टैबलेट में इतनी बड़ी बैटरी मिलती है लेकिन अब Gionee ने 10000mAh की बैटरी के साथ Gionee M30 को बाजार में उतार दिया है।

    Gionee M30
    Gionee M30 - फोटो : jd.com

    Gionee M30 की डिजाइन स्लिक है और इसकी बॉडी में एल्यूमीनियम का फ्रेम है। इस फोन की बैटरी के साथ 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। बड़ी बैटरी होने के कारण फोन का वजन 305 ग्राम हो गया है।

    Gionee M30
    Gionee M30 - फोटो : jd.com

    Gionee M30 में 6 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिल्प्ले दी है। इसके अलावा इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो कि 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें