Valentine Day Gifts 2020: आइडिया हमारा, पसंद आपकी, ये हैं 10 बेस्ट गिफ्ट

फरवरी का आधा महीना पूरी तरह से रोमांटिक रहता है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 7-14 फरवरी तक का सप्ताह वैलेंटाइन सप्ताह होता है। लोग एक-दूसरे से दिल खोलकर बात करते हैं। चॉकलेट से लेकर गुलाब तक से कपल एक-दूसरे को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिना गिफ्ट वैलेंटाइन अधूरा-सा लगता है। तो चलिए आज हम आपको 10 शानदार वैलेंटाइन गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं और अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी दे सकते हैं...

स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड
यदि कह जाए तो गलत नहीं होगा कि एनालॉग घड़ियों का दौर अब खत्म हो गया है। अधिकतर लोगों के हाथ में आपको स्मार्टवॉच या फिर स्मार्टबैंड देखने को मिल जाएगा। तो इस वैलेंटाइन आप स्मार्टवॉच या स्मार्ट बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। अच्छे स्मार्टबैंड आपको 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की रेंज में मिल जाएंगे। स्मार्टबैंड के लिए आप शाओमी, ऑनर, हुवावे और सैमसंग जैसी कंपनियों को चुन सकते हैं। वहीं बढ़िया स्मार्टवॉच आपको 3,000 रुपये से लेकर 52,000 रुपये तक में मिल जाएंगी। कम कीमत में आप हुवावे, ऑनर और अमेजफिट की अच्छी स्मार्टवॉच गिफ्ट के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा PEBBLE जैसी कंपनियां 2,400 रुपये में भी स्मार्टवॉच दे रही हैं।

डिजिटल बॉडी वेट मशीन
लड़कियां अपने फीगर को लेकर बड़ी सजग रहती हैं। आपने कई बार देखा भी होगा कि वे खुद से बातें करते हुए पूछती हैं, 'कहीं मैं मोटी तो नहीं हो गई?' ऐसे में आप किसी भी ऑनलान शॉपिंग साइट से डिजिटल बॉडी वेट मशीन खरीदकर दे सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये है।