Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कौन-सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेस्ट? फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

सैमसंग ने अपने नए फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले से बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले और नए हिंज डिजाइन के साथ पेश किया गया है। बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले को हम पहले ही ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के साथ देख चुके हैं। साइज में अंतर के बावजूद, सैमसंग और मोटोरोला दोनों फोन के साथ एप चलाने, मैसेज भेजने जैसे काम किए जा सकते हैं। दोनों फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। ऐसे में दोनों फोल्डेबल फोन का मुकाबला देखने मिल रहा है। यदि आप भी इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra के सभी फीचर्स, कैमरा, और बैटरी तक की जानकारी देने वाले हैं।

Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। सेकेंडरी डिस्प्ले 3.4 इंच की सुपर एमोलेड है, इसके साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल एचडी+ pOLED 10 बिट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन में सेकेंडरी डिस्प्ले 3.6 इंच का pOLED है, इसके साथ 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलता है। Motorola Razr 40 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 8GB LPDDR5 रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कैमरा
गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल मिलता है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। फोन के साथ सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।Moto Razr 40 Ultra के साथ भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। रेजर 40 अल्ट्रा के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सोनी IMX563 सेंसर और 13MP अल्ट्रा वाइड SK Hynix Hi1336 सेंसर के साथ आता है। फोन के सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।