Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स तक, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 12 Mar 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Gadgets Update Weekly from Moto G73 5G To Oppo Noise Buds X Know Full List
Weekly Gadgets Update - फोटो : iStock

    इस महीने की शुरुआत से ही एक के बाद एक स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस भारत में लॉन्च हो रहे हैं। इस हफ्ते भी कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं। जिसमें Acer Swift Go 14 लैपटॉप और Moto G73 5G शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कम कीमत वाले स्मार्टफोन itel A60 और Tecno Spark 10 Pro को भी इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसी हफ्ते Noise Buds X ईयरबड्स और iPhone 14 और iPhone 14 Plus के नए कलर वेरियंट को भी पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए स्मार्ट डिवाइस के बारे में...

    Noise Buds X
    Noise Buds X - फोटो : Noise

    Noise Buds X

    घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds X को लॉन्च किया है। न्वाइज बड्स एक्स की कीमत 1,799 रुपये है और इसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट मिलता है। ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स (TWS) में 12 मिमी ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट और 35 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    Tecno Spark 10 Pro
    Tecno Spark 10 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Tecno Spark 10 Pro

    Tecno Spark 10 Pro में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर के साथ 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ LPDDR5 रैम टाइप मिलता है। फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें