Friendship Day 2022 Gift: दोस्तों को खुश कर देंगे ये स्मार्ट डिवाइस, 2 हजार से भी कम कीमत में मिलते हैं

हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती के दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 7 अगस्त 2022 यानी आज मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों को स्मार्ट डिवाइस गिफ्ट कर उनकी अहमियत जाहिर कर सकते हैं। यदि आप भी अपने दोस्त को भी कोई अच्छा सा स्मार्ट डिवाइस गिफ्ट करना चाहते हैं, जो आपके दोस्त को डेली यूज के काम आए, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 2 हजार से कम कीमत में आने वाले शानदार डिवाइस के बारे में बताएंगे, जो आपके दोस्तों के बड़े काम आने वाले हैं। चलिए जानतें हैं...

ब्लूटूथ स्मार्टवॉच
आज के समय में लगभग हर किसी की पसंद है स्मार्टवॉच। आप अपने दोस्त को एक अच्छी स्पेसिफिकेशन वाली स्मार्टवॉच गिफ्ट कर इस दिन को खास बना सकते हैं। मार्केट में 2 हजार के कम कीमत में अच्छी स्पेसिफिकेशन और कॉलिंग वाली बहुत सारी स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। यदि आप फ्रेंडशिप डे पर स्मार्ट डिवाइस गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो स्मार्टवॉच को प्राथमिकता दे सकते हैं।

TWS Earbuds
यदि आपका/ आपकी दोस्त म्यूजिक सुनने का शौकीन है तो एक अच्छी क्वालिटी वाली ब्लूटूथ ईयरबड्स उसका दिन बना सकती है। आज कर मार्केट में 1 हजार से लेकर 2 हजार तक की कीमत में शानदार ऑडियो और लंबी बैटरी वाले ब्लूटूथ ईयरबड्स मिल जाते हैं। इस फ्रेंडशिप डे यह गिफ्ट भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।