फ्लिपकार्ट सेल: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले इन फोन पर मिल रही है भारी छूट

भारत में क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले फोन की काफी मांग है। भारत में अधिकतर लोग क्वॉलकॉम के प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसी क्रेज को देखते हुए फ्लिपकार्ट ने क्वॉलकॉम डेज सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 31 मार्च तक चलेगी। इस सेल में पोको एफ1 जैसे कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। बता दें कि शाओमी का पोको एफ1 दुनिया का सबसे सस्ता क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला फोन है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

सबसे पहले फोको एफ1 की बात करें तो इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है , जबकि इस फोन पर इस सेल में एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऐसे में इस छूट के बाद इस फोन को 17,999 रुपये में इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट अतिरिक्त मिलेगा।

इस सेल में Vivo V11 Pro को भी 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इस फोन को भारत में 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और उस समय यह सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन था। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी और इसमें 6.4 इंच की डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा (12MP+5MP) मिलेगा। वहीं इसमें 25MP का फ्रंट कैमरा है।