आधे से भी कम कीमत पर मिल रहे ये ब्रांडेड स्मार्ट टीवी, घर को बना देंगे थियेटर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 08 Nov 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Offers Branded Smart TVs Available At Less Than Half Of Price Know
Smart TV - फोटो : iStock

    आजकल स्मार्ट टीवी मार्केट में भी तेजी देखने मिल रही है। स्मार्ट टीवी की कीमतें भी पहले के मुकाबले कम हुई हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन की दिवाली सेल में स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट भी देखने मिला था। यदि आप दिवाली पर टीवी नहीं खरीद पाए और अब खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ब्रांडेड स्मार्ट टीवी पर 70 फीसदी तक की छूट देखने मिल रही है। सेल में सोनी, एलजी, रियलमी मोटोरोला जैसे ब्रांडेड स्मार्ट टीवी को आधे से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। चलिए डिस्काउंट के साथ टीवी की लिस्ट देखते हैं।

    TCL C715 सीरीज
    TCL C715 सीरीज - फोटो : Flipkart

    TCL C715 सीरीज

    TCL की तरफ से आने वाली C715 सीरीज टीवी में 139cm (55 इंच) QLED अल्ट्रा HD (4K) डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमोस का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी के साथ 30 W का स्पीकर दिया गया है। इस टीवी की कीमत 1,29,990 रुपये है लेकिन सेल में इसे 68 फीसदी डिस्काउंट के साथ 41,488 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    realme SLED 4K 55
    realme SLED 4K 55 - फोटो : Amar Ujala

    Realme SLED 4K 55

    रियलमी की इस टीवी को फ्लिपकार्ट से 44 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। टीवी की कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन इसे 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,990 रुपये की अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। टीवी में 55 इंच 4के सिनमेटिक व्यू दिया गया है। यह टीवी SLED टेक्नोलॉजी से लैस है। SLED 4K स्मार्ट टीवी में सटीक कलर्स मिलेंगे और बेहतर आई केयर मिलेगा। realme SLED 4K 55 टीवी में 24 वॉट का क्वॉड स्टेरियो स्पीकर दिया गया है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें