Flipkart सेल: 1,000 रुपये से कम में खरीदें वूफर से लेकर पावरबैंक तक

फ्लिपकार्ट पर आयोजित बिग शॉपिंग डेज का आज यानि 8 दिसंबर को आखिरी दिन है। इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल की शुरुआत 6 दिसंबर को हुई थी। इस सेल के आखिरी दिन हम आपको 10 ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 1,000 रुपये से भी कम है। इनमें वूफर से लेकर पावरबैंक और हेडफोन भी शामिल हैं।

इस सेल में आपको फिलिप्स के 11,000mAh के पावरबैंक को सिर्फ 699 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 800 रुपये की छूट मिल रही है।

स्पीकर
इस सेल में आपको इंटेक्स का IT- 881S लैपटॉप-डेस्कटॉप स्पीकर 699 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्पीकर 16W का है और इस पर 1,300 रुपये की छूट मिल रही है।