Flipkart Big Saving Days: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा शानदार ऑफर, कैशबैक से लेकर डिस्काउंट तक जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Dec 2022 01:33 PM IST
Flipkart Big Saving Days Sale Best Deals On Smartphone Check Discount Cashback Offers On Mobile Phones
Flipkart Big Saving Days Sale - फोटो : Flipkart

    फ्लिपकार्ट पर 16 दिसंबर से Flipkart Big Saving Day Sale की शुरुआत हो गई है। यह सेल 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली है। इस सेल में कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में कोटक बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ एसबीआई कार्ड पर भी 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं सेल में स्मार्टफोन की खरीद पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। सेल में आईफोन 13 को भी 8 हजार रुपये तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डे सेल में कम कीमत में मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में...

    Realme 10 Pro+ 5G
    Realme 10 Pro+ 5G - फोटो : Realme

    Realme 10 Pro+ 5G

    रियलमी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया है। रियलमी 10 प्रो प्लस के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में फोन के साथ 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही फोन पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 फीसदी का डिस्काउंट भी मिल जाएगा। साथ ही फोन के साथ 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। रियलमी 10 प्रो प्लस का डिस्प्ले इसका हाईलाइट है। फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और माली-जी68 जीपीयू का सपोर्ट है। रियलमी 10 प्रो प्लस में 5000mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    आइफोन 13
    आइफोन 13 - फोटो : सोशल मीडिया

    APPLE iPhone 13 5G

    एपल के 5G कनेक्टिविटी वाले इस आईफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही आईफोन 13 के साथ कार्ड डिस्काउंट के साथ कैशबैक और 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। iPhone 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2532×1170 पिक्सल है। फोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जो कि 5nm प्रोसेस पर तैयार हुआ है। फोन को 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। iPhone 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।