fire-Boltt Sphere Review: शॉक प्रूफ मेटल बॉडी और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, क्या है पैसा वसूल?

विशाल मैथिल
Thu, 27 Apr 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
fire-Boltt Sphere Review in hindi shock proof metal body Smartwatch and Bluetooth calling know price and featu
fire-Boltt Sphere Review - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने कुछ दिन पहले ही fire-Boltt Sphere स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। fire-Boltt Sphere की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसके साथ 1.6 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो राउंड शेप में है। fire-Boltt Sphere स्मार्टवॉच के साथ मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा fire-Boltt Sphere को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग और शॉक प्रूफ मेटल बॉडी का सपोर्ट मिलता है। fire-Boltt Sphere को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका फुल रिव्यू जानते हैं...

    fire-Boltt Sphere Review
    fire-Boltt Sphere Review - फोटो : अमर उजाला

    fire-Boltt Sphere Review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- 1.6 इंच IPS LCDवॉटर प्रूफ के लिए रेटिंग- IP68बैटरी लाइफ- 8 दिनों तककॉलिंग- हांस्ट्रैप क्वॉलिटी- सिलिकॉनवजन- 73 ग्रामजीपीएस- नहींहेल्थ फीचर्स- हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंटकीमत- 3,499 रुपये

    fire-Boltt Sphere Review
    fire-Boltt Sphere Review - फोटो : अमर उजाला

    fire-Boltt Sphere Review: डिजाइन

    स्मार्ट वॉच की डिजाइन की बात करें तो इसके साथ स्पोर्टी और रगैड डिजाइन मिलता है। वॉच काफी हैवी और ड्यूरेबल लगती है। वॉच में शॉक प्रूफ मेटल बॉडी के साथ राउंड डायल मिलता है। वहीं स्ट्रैप सिलिकॉन का है। इसकी क्वालिटी ठीक है। वॉच में दो फिजिकल बटन का सपोर्ट दिया गया है। यह क्रोम की तरह लगती हैं, लेकिन स्क्रॉलिंग का काम नहीं करती है।

    नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पिन है। बॉडी मेटल की है और लेकिन बैक प्लास्टिक का मिलता है। हालांकि यह काफी मजबूत लगता है। बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है। fire-Boltt Sphere ब्लैक एंड ग्रीन फॉरेस्ट कलर में उपलब्ध है। वॉच देखने में स्टाइलिश है लेकिन इसमें आपको काफी ज्यादा बैजल्स देखने मिलते हैं। स्पोर्टी लूक पसंद करने वाले यूजर्स को वॉच का डिजाइन पसंद आएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें