Dizo Watch D Pro Review: किफायती और प्रीमियम बिल्ड वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?

विशाल मैथिल
Mon, 23 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

DIZO Watch D Pro में Watch D Plus वाले मॉडल की तरह ही 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले है। वॉच में 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट है। वॉच फेसेज को आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Dizo Watch D Pro Review in Hindi Check Price and Specifications All Details
DIZO Watch D Pro Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ के पहले ब्रांड DIZO ने हाल ही में अपनी DIZO Watch D Pro को भारत में लॉन्च किया है। इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच की कीमत 5,999 रुपये है और यह क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लाइटनिंग ब्लू कलर में उपलब्ध है। ऑफर्स के तहत वॉच को 2,699 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वॉच डी प्रो का डिजाइन अपने पुराने मॉडल DIZO Watch D Plus की तरह ही लगता है। वॉच में 1.85 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वॉच एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है। DIZO Watch D Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि ब्लूटूथ कॉलिंग वाले इस स्मार्टवॉच में कितना दम है?

    डिजाइन के मामले में DIZO Watch D Pro अपने पुराने मॉडल DIZO Watch D Plus और Watch D की तरह ही दिखता है। नई वॉच के साथ भी वॉच डी प्लस की तरह ही डिस्प्ले साइज दिया गया है। डिस्प्ले के साथ कर्व्ड टेंपर्ड ग्लास और एल्यूमीनियम फ्रेम का सपोर्ट है। DIZO Watch D Pro की डिजाइन प्रीमियम लगती है। वॉच के साथ राइट साइड में राउंड बटन मिलता है। यह बिल्कुल DIZO Watch D Plus की तरह है। यानी यह नेविगेशन क्राउन नहीं है।

    विज्ञापन
    Dizo Watch D Pro Review: किफायती और प्रीमियम बिल्ड वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?

    बटन रोटेट तो होता है लेकिन उससे कोई काम नहीं होता। वॉच के साथ स्क्वायर शेप्ड डायल मिलता है, जिसमें डिस्प्ले के किनारे राउंड हैं। स्ट्रैप का बकल भी एल्यूमीनियम का मिलता है, जो काफी सही लगता है और ड्यूरेबल भी है। DIZO ने इस Watch D Pro के स्ट्रैप को लेकर स्किन फ्रेंडली होने का दावा किया है। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है, स्ट्रैप की क्वालिटी भी अच्छी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वॉच की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन काफी अच्छा, प्रीमियम और आकर्षक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां देखें DIZO Watch D Pro की डिजाइन और हाइलाइट्स

    DIZO Watch D Pro में Watch D Plus वाले मॉडल की तरह ही 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले है। हालांकि, प्रो मॉडल के साथ पहले से ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है। वॉच के साथ 600 निट्स की ब्राइटनेस है। यानी आपको धूप में भी वॉच को इस्तेमाल करने पर कोई दिक्कत नहीं होने वाली। वॉच की डिस्प्ले क्लियरटी, शार्पनेस और कलर्स काफी अच्छे हैं। वॉच के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलती है। डिस्प्ले का टच रिस्पॉन्स भी अच्छा है।

    Dizo Watch D Pro Review: किफायती और प्रीमियम बिल्ड वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?

    वॉच को स्क्रॉल करने में कोई दिक्कत और लैग नहीं मिलता है। वॉच में 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट है। वॉच फेसेज को आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं। वॉच में बड़ा डिस्प्ले है, इसमें वॉच फेसेस काफी अच्छे लगते हैं और टेक्स्ट देखने में भी सुविधा होती है। वॉच के साथ ऑटो ब्राइटनेस मोड और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा नहीं मिलती है। कुल मिलाकर ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को छोड़ दिया जाए तो वॉच का डिस्प्ले बढ़िया है।

    Dizo Watch D Pro Review: किफायती और प्रीमियम बिल्ड वाली स्मार्टवॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें