दिवाली सेल में स्मार्टफोन खरीदने की है प्लानिंग, तो 20,000 रुपये तक के रेंज में ये हैं टॉप फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Nov 2018 12:38 PM IST
Diwali sale: Top 5 Smartphones Under Rs 20,000 including Nokia 6.1 Plus, Xiaomi Poco F1
Xiaomi POCO F1

    दिवाली सेल फिर से शुरू हो गई है। फिर से अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम जैसी ऑनलाइन साइट्स पर स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप आदि की सेल शुरू हुई है। इन साइट्स पर गैजेट्स पर बैंक समेत कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। इन साइट्स पर चल रही सेल में हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये तक है और ये स्मार्टफोन आपकी सभी तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।

    Nokia 6.1 Plus
    Nokia 6.1 Plus

    Nokia 6.1 Plus

    इस लिस्ट में पहला नाम नोकिया 6.1 प्लस का है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Nokia 6.1 Plus
    Nokia 6.1 Plus

    फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है।