दिवाली गिफ्ट : 3GB रैम वाले 10 धांसू स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी आप गिफ्ट के लिए कोई-ना-कोई प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि आप गिफ्ट करने वाले आइटम को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर क्या गिफ्ट दिया जाए तो यह खबर आपकी मदद कर सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हैं और उनमें 3 जीबी तक रैम मिलेगी।

Samsung Galaxy On Nxt
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 1.6GHz का ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर, 3GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रियर कैमरे के साथ एलईडी लाइट भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस/A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और 3300mAh की बैटरी होगी। फोन को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रेडमी वाय 2
इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।