Best Diwali gift: गिफ्ट के लिए बेस्ट हैं ये कॉलिंग वॉच, कीमत तीन हजार से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Oct 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Diwali Gift Ideas 2022 Best Calling Smartwatch Under 3000 In India 2022 Check Details In Hindi
Best Calling Smartwatch Under 3000 In India - फोटो : अमर उजाला

    भारत में दिवाली का इंतजार लगभग सालभर किया जाता है। भारत के साथ दुनियाभर के भारतीय एक साथ दिवाली को खुशियों के रूप में मनाते हैं। इस साल दिवाली 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस रोशनी और प्रकाश के त्योहार पर मिठाईयों के साथ उपहार भी दिए जाते हैं। यदि आप भी अपने करीबियों को कोई यूजफुल गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बेस्ट कॉलिंग स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Crossbeats ignite Grit
    Crossbeats ignite Grit - फोटो : अमर उजाला

    Crossbeats ignite Grit

    3 हजार से कम कीमत में Crossbeats ignite Grit गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस वॉच को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वॉच रोयल ब्लू, इंक ब्लू और रोज पिंक कलर ऑप्शन में आती है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 1.75 इंच का बड़ा स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो कि सुपर विविड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वॉच में वॉयस असिस्टेंट और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। वॉच में एआई इनेबल्ड हेल्थ सेंसर्स के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मेजरमेंट, स्टॉप वॉच, टाइमर, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक, रियल-टाइम वेदर, फाइंड योर फोन, कैलकुलेटर, फीमेल हेल्थ मॉनिटर और ड्रेनिंग वॉटर का सपोर्ट भी मिलता है।

    Fire-Boltt Phoenix
    Fire-Boltt Phoenix - फोटो : Amazon

    Fire-Boltt Phoenix

    इस वॉच को 1,899 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच तीन ब्लैक, सिल्वर ग्रे और रोज पिंक कलर ऑप्शन के साथ राउंड डिस्प्ले और क्लासिक डिजाइन के साथ आती है। इस वॉच में 1.3 इंच की एचडी डिस्प्ले और 7 दिन के बैटरी बैकअप के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस (Watch Faces) और वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग देखने को मिलती है। Fire-Boltt Phoenix स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2, स्ट्रेस, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकल (Cycle) ट्रैकिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें