भारत में लॉन्च हुआ 40 इंच का यह स्मार्ट टीवी, कीमत 19 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 03 Mar 2019 09:54 AM IST
Daiwa D42E50S 40 Inches Full HD Smart LED TV Launched in India, Know price and specifications
Daiwa D42E50S

    भारत में स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसका फायदा उठाते हुए दुनियाभर की तमाम कंपनियां भारत में अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक 32 इंच का एंड्रॉयड टीवी भारत में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 4,999 रुपये है, वहीं अब एक 40 इंच का एंड्रॉयड टीवी लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 18,990 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    Daiwa D42E50S
    Daiwa D42E50S

    सबसे पहले आपको कंपनी का नाम बता देते हैं। इस कंपनी का नाम Daiwa है जिसने भारत में 40 इंच का अपना नया स्मार्ट टीवी D42E50S 40 पेश किया है। इस टीवी में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है।

    Daiwa D42E50S
    Daiwa D42E50S

    इसके अलावा इस टीवी में 40 इंच की फुल एचडी एलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। टीवी की बॉडी काफी पतली है और बेजल बहुत ही कम दिया गया है। Daiwa D42E50S की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 20 वाट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 5 ऑडियो मोड हैं। इस टीवी में Cortex-A53 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें