फ्रीडम 251 को टक्कर देने आया 501 रुपये में एंड्रॉयड फोन

251 रुपये में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली रिंरिंग बेल्स को चुनौति देते हुए, मोबाइल की दुनिया में एक और नई हैंडसेट कंपनी ने स्मार्टफोन की शुरुआत की है। चैंपवन नाम की कंपनी ने 501 रुपये में चैंपवन सी 1 एंड्रॉयड फोन उतारा है।

चैंपवन कंपनी की वेबसाइट champ1india.com पर चैंपवन सी1 हैंडसेट की कीमत 7,999 रुपये है। वेबसाइट के मुताबिक 2 सितंबर को सुबह 11 बेज से पहली फ्लैश सेल में यह हैंडसेट 501 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चैंपवन सी1 एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है। यह 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ काम करता है।