CES 2022: दुनिया को चौंकाने आए पांच गैजेट, 10 सेकेंड में दांत की सफाई से लेकर खाना पहुंचाने वाले रोबोट तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jan 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
CES 2022: amazing gadgets that shocked world from teeth cleaning to food delivery robots in seconds latest gadgets news in hindi
CES 2022 - फोटो : amarujala

    दुनिया का सबसे बड़ा कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2022) आज यानी सात जनवरी को खत्म हो रहा है। CES का आयोजन हर साल किया जाता है। इस साल लास वेगास में 5-7 जनवरी के बीच CES 2022 का आयोजन किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी इस बड़े टेक शो में दुनिया के कई अनोखे प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं। यह पहला मौका है जब किसी सीईएस में किसी भारतीय कंपनी ने हिस्सा लिया है। भारतीय कंपनी BlueSemi ने सीईएस में अपना पहला प्रोडक्ट EYVA लॉन्च किया है। EYVA एक नॉन-इनवेसिव कंज्युमर हेल्थ टेक गैजेट है जो महज 60 सेकेंड में ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर और ईसीजी तक की जांच कर सकती है। इसके अलावा 10 सेकेंड में दांत साफ करने वाले गैजेट से लेकर खाना डिलीवर करने वाले रोबोट तक की एक झलक देखने को मिली है। खाना पहुंचाने वाले रोबोट को LG ने पेश किया है जिसमें 3डी कैमरा सेंसर लगा है। आइए CES 2022 में लॉन्च हुए कुछ खास प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं....

    LG CLOi ServeBot
    LG CLOi ServeBot - फोटो : LG

    LG CLOi ServeBot

    एलजी का CLOi ServeBot एक एआई (आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस) रोबोट है जिसमें चार पहिए लगे हैं। इसमें तीन ड्रॉअर हैं जिनमें सामान रखे जाते हैं। इसमें सेल्फ ड्राइविंग की भी सुविधा है। एलजी का यह रोबोट एक बार मे 17 किलोग्राम सामान लेकर जा सकता है। इसका इस्तेमाल होटल, अस्पताल और रिटेल आउटलेट में होगा।

    Prinker
    Prinker - फोटो : Prinker

    Prinker

    इस टेक शो में एक और खास प्रोडक्ट ने लोगों को ध्यान आकर्षित किया है और वह है Prinker। Prinker एक टेंपररी टैटू डिवाइस है जो कि महज कुछ ही सेकेंड में आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू बना सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो Prinker एक मिनी पोर्टेबल टैटू डिवाइस है। Prinker आपके फोन में मौजूद किसी भी फोटो को आपके शरीर पर प्रिंट कर सकता है। इसकी कीमत 200 डॉलर यानी करीब 14,876 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें