24K गोल्ड में सजे Messi-Ronaldo एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च: 19 लोग ही बन सकेंगे इसके मालिक; देखें कितनी है कीमत

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

Caviar Limited Edition Smartphone:

फुटबॉल और लग्जरी गैजेट्स के शौकीनों के लिए एक बेहद अनोखी खबर है। लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली एक कंपनी ने फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को समर्पित दो बेहद खास लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन पेश किए हैं। जिनके दुनिया भर में सिर्फ 19-19 पीस ही बेचे जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस रॉयल गैजेट की हर एक डिटेल...

Caviar Launches 24K Gold Messi, Ronaldo Edition Smartphones, Only 19 Units Available
कैवियार मेसी और रोनाल्डो एडिशन फोन - फोटो : amarujala.com

    Caviar Messi And Ronaldo Edition Phone:

    फुटबॉल के दो बड़े सितारों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सम्मान में कैवियार (Caviar) ने बेहद खास लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा और एपल आईफोन 17 प्रो को 24 कैरेट गोल्ड, प्रीमियम हैंडक्राफ्टेड डिजाइन और खास कलेक्टर एलिमेंट्स के साथ पेश किया है। आपको इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 19-19 यूनिट ही बनाई गई है, जिससे यह स्मार्टफोन और भी एक्सक्लूविस बन गए हैं।

    मेसी एडिशन फोन
    मेसी एडिशन फोन - फोटो : caviar.global

    Messi Edition में क्या है खास?

    कैवियार का मेसी एडिशन आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा पर आधारित है। इसके बैक पैनल पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की तस्वीर, उनकी जर्सी नंबर 10 और अर्जेंटीना के राष्ट्रीय प्रतीकों को काफी खूबसूरती से उकेरा गया है। बताया जा रहा है कि इस एडिशन की जटिल इंजीनियरिंग और फोल्डिंग डिजाइन मेसी के खेल से प्रेरित है।वहीं, जो हल्के नीले और सफेद इनेमल रंगो को 24 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड आउटलाइन के साथ सजाया गया है, जो अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायक के रूप में मेसी के सम्मान को दर्शाता है। प्रीमियम एनामेल फिनिश और गोल्ड प्लेटिंग इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स पीस बनाती है।

    रोनाल्डो एडिशन फोन
    रोनाल्डो एडिशन फोन - फोटो : caviar.global

    Ronaldo Edition भी कुछ कम नहीं

    रोनाल्डो एडिशन को एपल आईफोन 17 प्रो पर तैयार किया गया है। इसके बैक पैनल पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर, उनकी मशहूर जर्सी नंबर 7 और पुर्तगाल के राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किया गया है। इसमें भी 24K गोल्ड प्लेटिंग और खास ज्योमेट्रिक डिजाइन दिया गया है, जो इसे सामान्य iPhone से बिल्कुल अलग पहचान देता है।