Car Gadgets: कार नई हो या पुरानी, जरूर लगवाएं ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, हर सफर होना आसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 11 Jan 2026 06:09 PM IST
सार

Top 5 Car Gadgets:

सड़क पर ड्राइविंग का अनुभव अब सिर्फ अच्छी कार से तय नहीं होता, बल्कि कार में सही गैजेट्स का साथ होना भी जरूरी है। कुछ जरूरी गैजेट्स ऐसे हैं, जो हादसों से बचाने के साथ हर सफर को आसान और सुकून भरा बना देते हैं।

car essential gadgets for safe driving india dash cam tpms tyre inflator details
कार के लिए गैजेट्स - फोटो : Freepik

    भारत में ड्राइविंग के दौरान कब क्या हो जाए, कहना मुश्किल है। कभी टायर अचानक पंक्चर हो जाता है, तो कभी सड़क पर बेवजह के विवाद में आपकी गलती न होने पर भी आपको दोषी मान लिया जाता है। ऐसे में आपकी कार में लगे कुछ गैजेट्स मुश्किल समय में आपका साथ दे सकते हैं। ये न केवल आपकी कार को इंटेलिजेंट बनाते हैं, बल्कि आने वाले खतरों से भी बचाते हैं। कार गैजेट्स की दुनिया इतनी बड़ी है कि अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या खरीदें। इसलिए, हमने आपके लिए 5 ऐसे गैजेट्स चुने हैं जो हर कार मालिक को जरूर लगवाने चाहिए।

    कार डैशकैम
    कार डैशकैम - फोटो : Citroen

    1. डैशकैम (Dashcam)

    डैश कैम आज के समय का सबसे जरूरी कार गैजेट माना जाता है। यह ड्राइविंग के दौरान सड़क पर होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करता है। एक्सीडेंट, रोड रेज या बीमा क्लेम के दौरान यह वीडियो आपके लिए सबसे बड़ा सबूत बन सकता है। कई डैश कैम नाइट विजन और पार्किंग मोड के साथ भी आते हैं, जो कार खड़ी होने पर भी रिकॉर्डिंग करते हैं। कई बार गलत चालान या इंश्योरेंस क्लेम के समय यह गैजेट आपको हजारों रुपयों के नुकसान से बचा लेता है।

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) - फोटो : FREEPIK

    2. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)

    गलत टायर प्रेशर कई हादसों की बड़ी वजह बनता है। आजकल की नई गाड़ियां टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानीTPMS के साथ आती हैं, लेकिन बजट कारों में ये फीचर नहीं मिलता। हालांकि, आप इसे मार्केट से खरीद सकते हैं। TPMS सेंसर कार के टायर में आसानी से फिट हो जाता है और टायरों की हवा और तापमान पर हर सेकंड नजर रखता है। यह हवा कम या ज्यादा होने पर तुरंत अलर्ट देता है। इससे टायर फटने का खतरा कम होता है और माइलेज भी बेहतर रहता है।

    और पढ़ें...