इन वेबसाइट्स पर वारंटी के साथ मिलते हैं सेकेंड हैंड स्मार्टफोन, बेहद सस्ते में बिकते हैं महंगे फोन

कई बार हमारे पास कम पैसे होते हैं, लेकिन हमें कोई महंगी और अच्छी चीज खरीदनी होती है। आजकल स्मार्टफोन का दौर है। हर घर में आपको कई सारे स्मार्टफोन मिल जाएंगे। ऐसे में यदि आप भी कम पैसों में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं यह खबर आपके लिए है। सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि कई बार लोग नए फोन के चक्कर में सस्ते में अपना 1-2 महीने पुराना फोन बेच देते हैं। साथ ही सेकेंड हैंड फोन बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियां भी सेकेंड हैंड फोन के साथ वारंटी भी दे रही हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जो भारत में अच्छे सेकेंड हैंड फोन बेचती हैं।

www.cashify.in
सेकेंड हैंड फोन के बाजार में कैशिफाई का बड़ा नाम है। इस साइट ने कई बड़ी मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है। इस साइट पर अपना पुराना फोन बेच भी सकते हैं। यह कंपनी आपके घर आकर पैसे देकर जाएगी और आपका फोन ले जाएगी। खास बात यह है कि इस साइट के एप से आप खुद ही पता कर सकते हैं कि आपके फोन की कंडिशन क्या है और वह कितने में बिकेगा।

www.togofogo.com
कैशिफाई के बाद टोगोफोगो नाम की वेबसाइट है जहां से आप सेकेंड हैंड फोन खरीद और बेच सकते हैं। इस फोन पर शाओमी, सैमसंग, एपल, वीवो और ओप्पो जैसी सभी कंपनियों के फोन मिलते हैं। इस पर कई बार ऑफर्स भी मिलते हैं। मोबाइल के अलावा इस साइट से आप टैबलेट भी खरीद सकते हैं। यह कंपनी प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी देती है और साथ ही यह भी बताती है कि कौन-सा फोन ठीक है और कौन बेहतर।