BT Calling Watch: दो हजार से कम कीमत में आती हैं ये ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच, डिजाइन और फीचर्स भी हैं दमदार

स्मार्टवॉच को अब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। स्मार्टवॉच में अब ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ कई सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। मार्केट में अब कम कीमत में स्मार्टवॉच में ईसीजी ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर, SpO2 लेवल ट्रैकर और यहां तक कि ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। यदि आप भी कम कीमत में मल्टीपल हेल्थ फीचर्स वाली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 2 हजार से भी कम कीमत में आने वाली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं लिस्ट।

Boat Wave Neo Plus
बोट की इस वॉच को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,599 रुपये है। स्मार्टवॉच में 1.96 इंच की एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर भी मिलते हैं। वॉच में यूजर्स 10 कॉन्टैक्ट को सेव भी कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन यानी SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सर्साइज के साथ 700 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके साथ IP रेटिंग भी है।

Fire-Boltt Destiny
राउंड डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। फायर बोल्ट डेस्टिनी स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का राउंड डिस्प्ले और जिंक एलॉय फ्रेम डिजाइन मिलता है। वॉच दिखने में काफी प्रीमियम है और इसके साथ कॉलिंग की सुविधा भी है। Fire-Boltt Destiny में वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं।