Blaupunkt SBA30 Review: कम कीमत में 14 घंटे प्लेबैक वाला बेस्ट साउंडबार?

Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBA30 को हाल ही में पेश किया है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में Blaupunkt SBA30 अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला साउंडबार है। साउंडबार में 2400mAh की इन-बिल्ट बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इस साउंडबार में 14 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इस साउंडबार की कीमत 2,699 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस साउंडबार को हमने करीब दो हफ्ते तक इस्तेमाल किया है। चलिए Blaupunkt SBA30 साउंडबार का रिव्यू जानते हैं...

Blaupunkt SBA30 Review: डिजाइन


.Blaupunkt SBA30 Review: स्पेसिफिकेशन
Blaupunkt SBA30 में 30W का साउंड आउटपुट और चार स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें इक्विलाइजर मोड भी मिलता है, जिसके साथ छह अलग-अलग म्यूजिक जैसे ऑर्डिनरी, रॉक, पॉप, क्लासिकल, जेज, Country मोड्स का सपोर्ट मिलता है। Blaupunkt SBA30 में अलग से कैरोअके और गिटार पोर्ट दिया गया है। यानी की आप माइक और गिटार को भी इसमें प्लग-इन कर सकते हैं। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो साउंडबार में ब्लूटूथ v5.1 के साथ ऑक्स पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड और यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।