4,000 रुपये से कम में आते हैं यह बेस्ट वाई-फाई राउटर, फास्ट इंटरनेट के साथ 20 डिवाइस भी हो जाएंगे कनेक्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 31 Jul 2022 10:39 AM IST
सार

यदि आप भी अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई राउटर की तलाश में हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको 4000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट वाई-फाई राउटर के बारे में बताएंगे।

Best Wifi Router Under 4000 For Home With Long Range Check Details In Hindi
Best Wifi Router Under 4000 - फोटो : अमर उजाला

    डिजिटल वर्ल्ड में अब सुबह की शुरुआत ई-मेल चेक करने से तो रात सोशल मीडिया स्क्रोल करके हुए होती है। हमें दिन भर के जरूरी कामों के लिए इंटरनेट की जरूरत तो पड़ती ही है, साथ ही फिल्म, वेब सीरीज देखने, सोशल मीडिया रील्स या वर्क फ्रॉम होम में भी हमें फास्ट इंटरनेट की आवश्यकता होगी है।

    इन एक्टिविटी के लिए फास्ट इंटरनेट का सबसे अच्छा माध्यम है, वाई-फाई राउटर। यदि आप भी अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई राउटर की तलाश में हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको 4000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट वाई-फाई राउटर के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    Netgear WiFi Range Extender
    Netgear WiFi Range Extender - फोटो : Netgear

    कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी Netgear की तरफ से आने वाला Netgear EX6120-100PES 1200 वर्ग फिट के एरिया तक में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ डुअल बैंड का सपोर्ट करता है। इस राइटर पर 1200 एमबीपीएस तक की डाटा स्पीड मिलती है। इस राउटर से 20 डिवाइस को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

    D-Link DAP-1610
    D-Link DAP-1610 - फोटो : D-Link

    इस राउटर में 1200 एमबीपीएस तक की डाटा स्पीड के साथ 1200 वर्ग फिट के एरिया तक में इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें 2.4Ghz पर 300 एमबीपीएस और 5Ghz पर 866 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह राइटर बहुत कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और इसका वजन केवल 120 ग्राम है। इसके साथ LAN पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। इस राइटर को 1,970 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें