TWS under 2000: कम कीमत में मिलने वाले बेस्ट ईयरबड्स, देखे पूरी लिस्ट

वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। TWS ईयरबड्स न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं बल्कि अच्छी साउंड क्वालिटी भी देते हैं। शुरुआत में TWS ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे इसलिए यंगस्टर्स की पहुंच से दूर थे। अब मार्केट में कम बजट में भी अच्छी साउंड क्वालिटी वाले वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे TWS ईयरबड्स की तलाश में हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लाए हैं 2 हजार रुपये से कम कीमत के बेस्ट ईयरबड्स की लिस्ट, जो कम कीमत में आपको जबरदस्त बैटरी बैकअप के साथ हाई क्वालिटी साउंड भी देते हैं। चलिए जानते हैं पांच सबसे बेस्ट TWS की लिस्ट और उनके फीचर्स...

Fur Jaden AirJams Pro
Fur Jaden की तरफ से आने वाले यह ईयरबड्स बढ़िया डिजाइन और लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन 5.2 की कनेक्टिविटी के आते हैं। इस ईयरबड्स को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 60ms की लो लेटेंसी मिलती है। AirJams Pro में 10mm के ऑडियो ड्राइवर के साथ डीप BASS मिलती है। इस ईयरबड्स में Environmental नॉइस कैंसिलेशन (ENC) फीचर और टच कंट्रोल सेंसर भी दिया गया है। इस ईयरबड्स में 40 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसमें IPX5 की रेटिंग मिलती है। इस ईयरबड्स को 1,299 रुपये की कीमत में अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Noise Air Buds Plus
Noise Air Buds Plus 2 हजार रुपये की कीमत में एक शानदार ऑप्शन है। यह ईयरबड्स हाइपरसिंक टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और कॉलिंग के दौरान इसकी वॉयस क्वालिटी में कोई समस्या नहीं आती है। noise Airbuds plus में 20 घंटे का बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसे अमेजन पर पांच कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।