TWS under 3000: ये हैं कम कीमत वाले दमदार ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब! देखें टॉप-5 की लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 26 May 2023 01:29 PM IST
best Tws Earbuds Under 3000 Top 5 Durable Options That Are Waterproof Too see full details
best Tws Earbuds Under 3000 - फोटो : अमर उजाला

    वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वायरलेस ईयरबड्स स्टाइलिश होने के साथ-साथ अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं। अब मार्केट में कम कीमत में भी अच्छी ड्यूरेबिलिटी और शानदार डिजाइन के साथ दमदार साउंड वाले वायरलेस ईयरबड्स को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे ईयरबड्स की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 3 हजार रुपये से भी कम कीमत में बेस्ट ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    OnePlus Nord Buds 2
    OnePlus Nord Buds 2 - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord Buds 2

    वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 इस कीमत पर एक अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ शानदार बास के साथ क्लियर ऑडियो क्वालिटी मिलती है। बड्स में एआई एल्गोरिद्म और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। बड्स में डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस मोबाइल वर्जन और Dirac ऑडियो ट्यूनर भी है। वहीं इसे एक बार चार्ज करने पर 25 से 30 घंटे तक चलाया जा सकता है।

    Oppo Enco Air 2 Pro
    Oppo Enco Air 2 Pro - फोटो : Oppo

    Oppo Enco Air 2 Pro

    ओप्पो के इस बड्स की कीमत 3499 रुपये है, लेकिन इसे ऑफर के साथ 3 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। बड्स के साथ IP 54 रेटिंग है। यानी पानी लगने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होते हैं। इसके साथ 12.4 मिमी टाइटेनियम कोटेड डायाफ्राम ड्राइवर मिलता है। बड्स के साथ ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। इसमें डीप बेस के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें