स्मार्टवॉच खरीदने का सबसे अच्छा मौका, 1,500 रुपये से कम में मिल रहीं ये शानदार वॉच

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिवल सेल 2022 कल यानी 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। इन सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी के साथ स्मार्टवॉच पर भी शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छी स्मार्टवॉट की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फ्लिपकार्ट-अमेजन की फेस्टिवल सेल मे 1,500 रुपये से कम कीमत में मिलने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Noise Icon Buzz
Noise Icon Buzz 1,500 रुपये से कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Noise Colorfit Icon Buzz में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, 24x7 हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते हैं। वॉच के साथ 100 क्लाउड बेस्ज वॉच फेसेज और साइकलिंग, रनिंग जैसे 8 वर्कआउट मोड मिलते हैं। Noise Colorfit Icon Buzz में कनेक्टिविटी के लिए नॉयस हेल्थ सूट्स और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। वॉच चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Fire-Boltt Ninja Pro Max
Fire-Boltt की तरफ से आने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये है। स्लिम डिजाइन के साथ आने वाली Fire-Boltt Ninja Pro Max में 1.6 इंच की फुल टच डिस्प्ले मिलती है, जो 240x288 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास का सपोर्ट है। Fire-Boltt Ninja Pro Max में टच टू वेकअप, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, 24x7 हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते हैं। वॉटर रेसिस्टेंट और डस्टप्रूफ के लिए वॉच में IP68 की रेटिंग और ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 8 दिन का बैटरी बैकअप भी मिलता है। वॉच को आठ मल्टिपल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।